आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जारी

 संगठन का सदस्यता अभियान जोरों पर।

छतरपुर/करनाल//नवी मुंबई

आइडियल पत्रकार संगठन का संपूर्ण भारत में सदस्यता अभियान निरंतर प्रगति पर है देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन में अपनी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वहीं पर वरिष्ठ पत्रकारों को संगठन द्वारा संस्था में सम्मानित पद देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। जहां पर पलामू झारखंड में कई सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की वहीं पर छतरपुर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार पंकज पाराशर को आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य के पद पर मनोनीत किया है। जबकि करनाल हरियाणा के एक हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित ग्रोवर को जिला अध्यक्ष करनाल हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं पर उल्वे नवी मुंबई की तेज तर्रार महिला पत्रकार मंजू सोलंकी को आइडियल पत्रकार संगठन रायगढ़ महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी संगठन की राष्ट्रीय सचिव श्री रोशन लाल, एवं श्री दिनेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा द्वारा अपने राष्ट्रीय भ्रमण के दौरान कई पत्रकारों से फोन पर वार्ता की और कई जगहों पर संगठन की बड़ी मीटिंग भी की गई। संगठन लगातार पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है जिससे बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन से जुड़ रहे हैं। संगठन के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button