आजमगढ़:तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे ने जरूरतमंदों में वितरण किया कंबल।

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:अजमतगढ़ विकासखंड अंतर्गत मिश्रपुर और मोचीपुर ग्राम पंचायत में तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा , पूर्व विधायक वंदना सिंह,ने संयुक्त रूप से विधवा, विकलांग ,वृद्ध ,गरीब और असहाय लोगों को 200 कंबल वितरण किया। कंबल पाकर आए हुए महिला और पुरुषों सभी के चेहरे खुशी से खिल गए।तहसीलदार सिगड़ी विवेकानंद दुबे ने बताया ठंड बहुत काफी पड़ रही है, ठंड से बचाव के लिए वृद्ध ,विकलांग और गरीब ,महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया है। लगभग 4000 जरूरत मंदो में वितरण हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा ने कहा कि ठंड के समय कंबल वितरण करना बहुत जरूरी था। कंबल वितरण में जो लोग कंबल पाए हैं उनको ठंड से राहत मिलेगी।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्रा,अंशु गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह भाजपा नेता, वंदना सिंह भाजपा नेता, लेखपाल नवीन यादव अमित गोड़, कोटेदार, राम अवध मौर्य आदि लोगों उपस्थित रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button