Azamgarh News:आजमगढ़ को मिला नया सीडीओ, राकेश कुमार पटेल संभालेंगे विकास कार्यों की कमान
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ को मिला नया सीडीओ, राकेश कुमार पटेल संभालेंगे विकास कार्यों की कमान
आजमगढ़, उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) परीक्षित खटाना का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नए सीडीओ राकेश कुमार पटेल अब जिले में विकास योजनाओं, पंचायत कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों की रफ्तार और प्रशासनिक प्राथमिकताओं में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश सरकार के इस तबादला आदेश में अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सुधा वर्मा को श्रमायुक्त, सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन, के. रीभा को अपर निदेशक (खनन) का अतिरिक्त प्रभार तथा रिया केजरीवाल को आईसीडीएस में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।



