Azamgarh news :चेकिंग के दौरान अवैध गांजा एवं बिक्री के नकदी के साथ एक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान अवैध गांजा एवं बिक्री के नकदी के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग, अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में कस्बा लालगंज क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर कैथीशंकरपुर अंडरपास की ओर मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दिनांक 10.07.2026 को समय करीब 23:30 बजे अभियुक्त अरविन्द मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या, निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 900 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹300 (₹100 के तीन नोट) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button