Azamgarh News:मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत बनकट चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत बनकट चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण
आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित बनकट पुलिस चौकी में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।
वृक्षारोपण अभियान में बनकट पुलिस चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। पुलिस टीम ने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।



