Azamgarh News:मुड़हर ग्राम पंचायत में “मां के नाम एक वृक्ष” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण*
*मुड़हर ग्राम पंचायत में “मां के नाम एक वृक्ष” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण*
*ठेकमा, आजमगढ़:* पर्यावरण संरक्षण और गौमाता के सम्मान को लेकर आजमगढ़ विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत मुड़हर में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी गोपाल चंद्र राय के यहा इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ अभय नाथ राय, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ के दुर्ग विजय राय, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, जय प्रकाश गिरी लालगंग विधान सभा अध्यक्ष जिला महिला अध्यक्ष रेणु सोनी, जिला उपाध्यक्ष गीता विश्वकर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर ग्राम पंचायत परिसर में पीपल, बरगद, नीम, आम, अमरूद, शीशम और आंवला सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए। पदाधिकारियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प रहे। उन्होंने कहा कि “प्रकृति की रक्षा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।”
इस दौरान गोपाल चंद्र राय राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत व उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।



