Azamgarh News:पुलिस चौकी ठेकमा में वृक्षारोपण, एसपी के निर्देशन में पर्यावरण बचाने का दिया संदेश*
*पुलिस चौकी ठेकमा में वृक्षारोपण, एसपी के निर्देशन में पर्यावरण बचाने का दिया संदेश*
*ठेकमा, आजमगढ़:* जनपद को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में रविवार को पुलिस चौकी ठेकमा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने किया। इस दौरान चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों ने मिलकर चौकी परिसर में पीपल, बरगद, नीम, आम सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।
वृक्षारोपण के बाद चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल ने कहा कि _”पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी है। बढ़ते प्रदूषण, गर्मी और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।”_
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि _”केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प ले तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है।”_
चौकी प्रभारी ने बताया कि एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद की सभी पुलिस इकाइयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस दौरान चौकी के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



