Azamgarh news :100 किलो चोरी के लोहे के शटर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
100 किलो चोरी के लोहे के शटर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी पर भी कार्रवाई
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाना अंतर्गत खुझियां निवासी इन्द्रबली यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 100 किलोग्राम लोहे का शटर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार यादव द्वारा की जा रही थी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर सीसा ढाबा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अवनीश चौहान को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम जमुड़ी स्थित कबाड़ की दुकान पर पहुँची, जहाँ से चोरी गया लगभग 100 किलोग्राम वजन का लोहे का शटर बरामद किया गया। मौके से कबाड़ दुकानदार खलीलुल्लाह को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनका तीन सदस्यीय संगठित गिरोह है, जिसमें अवनीश चौहान एवं श्रवण कुमार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा चोरी का सामान कबाड़ी खलीलुल्लाह की दुकान में छिपाकर रखते थे। बाद में ऊँचे दामों पर बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते थे। अभियुक्त खलीलुल्लाह ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में थाना सिधारी के चोरी के माल खरीदने के एक मामले में जेल जा चुका है।



