Azamgarh News:16 वर्ष से अधिक आयु की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, करें ऑनलाइन आवेदन*

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

16 वर्ष से अधिक आयु की दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, करें ऑनलाइन आवेदन*

आजमगढ़ 15 जुलाई 2026/

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शान्त प्रकाश श्रीवास्तव ने जनपद आजमगढ़ में निवासरत समस्त दिव्यांग छात्राएं, जो 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हैं, जो किसी भी स्कूल/कालेज/संस्थान में अध्ययनरत एवं शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की गयी है। ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हास्टल आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती हैं, उनको ई-ट्राईसाइकिल प्रदान कर उनका शैक्षिक पुनर्वासन किया जाना है। इस योजनान्तर्गत अधिकतम धनराशि रू0 65000 (पैंसठ हजार) प्रति ई-ट्राईसाइकिल अनुमन्य किया गया है।

पात्रताः- ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हांे, तथा शारीरिक रूप से उनकी दृष्टि और मानसिक स्थिति अच्छी हो एवं कमर का उपरी भाग स्वस्थ्य हो, जो ई-ट्राईसाइकिल चलाने में सक्षम हो तथा जिसकी दिव्यांगता (दिव्यांग प्रमाण-पत्र, यू0डी0आई0डी0 कार्ड) कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित हो। इस योजनान्तर्गत ऐसी दिव्यांग छात्राएं या उनका परिवार आयकर दाता की श्रेणी में न आता हो। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को वरीयता प्रदान की जाएगी। यह लाभ उन्हीं दिव्यांग छात्राओं को प्रदान होगा, जिनको विगत 05 वर्ष की अवधि में किसी भी अन्य स्त्रोतों से ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त न हुई हो।

ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त किये जाने हेतु अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र सम्बन्धित शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान से उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से आनलाईन होगी। इच्छुक दिव्यांग छात्राएं लाभ प्राप्त किये जाने अथवा अधिक जानकारी हेतु कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन आजमगढ़ में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button