आजमगढ़:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

रिपोर्ट: राहुल पांडे
गंभीरपुर /आजमगढ़।22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के के मद्देनजर देश भर मे प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में देश भर में स्वच्छता का अभियान चलाया गया
जिसमें मंदिर एवं सार्वजनिक स्थल पर साफ सफाई किया ज़ा रहा है।इसी क्रम में मुहम्मदपुर ब्लॉक के गंभीरपुर गांव में महादेव (पातालपुरी )मंदिर पर स्वच्छता अभियान प्रभारी जिला कार्य समिति के सदस्य विजय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता का अभियान चला कर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सफाई किया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय,डॉ राजेंद्र प्रजापति,अग्निवेश राय,अरुण राय, राकेश राय,समीर चौहान,सूरज मिश्रा, अंकित चतुर्वेदी, मंदिर के पुजारी छोटे लाल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहें।



