आजमगढ़:छात्र संसद का चुनाव संपन्न हुआ
Azamgarh: Student Parliament elections concluded

लालगंज/आजमगढ़:सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में गुरुवार को छात्र संसद का हुआ चुनाव। प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में बाल भारती में सौरव पांडेय सर्वाधिक अंक पाने के कारण प्रधानमंत्री तथा प्रांजल राय उप प्रधानमंत्री चुने गए । इसी तरह कन्या भारती में पावनी राय सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रधानमंत्री तथा अंशिका सिंह उप प्रधानमंत्री चुनी गई। बालक वर्ग में अर्पित यादव तथा बालिका वर्ग में जान्हवी राय अनुशासन प्रमुख चुनी गईं।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सरकारी स्कूल के मास्टर-मास्टराइन पर गिरी गाज
बालक वर्ग में अनन्त राय तथा बालिका वर्ग पलक राय न्यायाधीश चुनी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने मतदान द्वारा चुने गए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संसद के चुने हुए पदाधिकारी शिक्षकों एवं छात्रों के बीच सेतु का कार्य करते हैं। छात्र सांसद का दृष्टिकोण सदैव सकारात्मक होना चाहिए। प्रधानमंत्री को छात्रों की समस्याओं से शिक्षकों को अवगत कराते हुए उसके सम्यक समाधान का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने विजेता पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर डा०विजय बहादुर सिंह,शेष मणि त्रिपाठी, लाल बहादुर सिंह, विजय यादव, सुजीत विश्वकर्मा, अंजू मौर्या, शेषमणि मिश्र, संजय पाठक, रामनरेश यादव राम नगीना सिंह,शरद दीक्षित सहित आदि उपस्थित रहे।



