Azamgarh News:अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर, आमजन की हर समस्या सुनना मेरी प्राथमिकता, सीओ सगड़ी देशराज सिंह
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर, आमजन की हर समस्या सुनना मेरी प्राथमिकता, सीओ सगड़ी देशराज सिंह
आजमगढ़ जनपद में सीओ सगड़ी के पद पर शामली जनपद से स्थानांतरित होकर आए देशराज सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद प्रेस वार्ता में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से मेरठ जनपद के निवासी हैं और अब तक उनकी पूरी सेवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रही है। पूर्वांचल में उनकी यह पहली तैनाती है।
सीओ देशराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना उनका प्रथम कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान किसी स्तर पर नहीं हो रहा है, तो वह बेझिझक उनसे मिल सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मैं आमजन के लिए हमेशा उपलब्ध हूं और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान कराने का पूरा प्रयास करूंगा।



