Azamgarh news :कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक ने 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी निलंबित करते हुए विभागीय जांच का दिए आदेश 

कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक ने 01 उपनिरीक्षक व 01 मुख्य आरक्षी निलंबित करते हुए विभागीय जांच का दिए आदेश 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ में पुलिस विभाग में अनुशासन एवं जवाबदेही बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।

समीक्षा के दौरान थाना जीयनपुर पर तैनात उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य द्वारा एक विवेचना में बिना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए गंभीर धाराओं में परिवर्तन करते हुए विवेचना में घोर लापरवाही एवं आदेशों की अवहेलना किए जाने पर निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना सिधारी पर तैनात मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार द्वारा ड्यूटी के दौरान स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता एवं पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच कराते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करें। कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जनपद आजमगढ़ पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं अनुशासित पुलिसिंग के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button