Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं दहेज की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं दहेज की मांग करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र हरिराम यादव, निवासी ग्राम खेतापुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया तथा बाद में अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज की मांग की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 201/2026, धारा 69, 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
आज दिनांक 17.07.2026 को उपनिरीक्षक अनुराग कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर कैची बंधा के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी ग्राम खेतापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष को समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



