Azamgarh News:बिलरियागंज पुलिस ने चोरी का टुल्लू पंप और तमंचे के साथ युवक को दबोचा, ऑटो भी सीज

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बिलरियागंज पुलिस ने चोरी का टुल्लू पंप और तमंचे के साथ युवक को दबोचा, ऑटो भी सीज

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम हारीपुर निवासी प्रमोद कुमार राय ने 10 जुलाई को घर के बाहर लगे हैंडपंप से टुल्लू पंप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलाउद्दीनपट्टी-नसीरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर ऑटो रिक्शा संख्या UP 50 DT 1167 को रोककर चालक कैश आलम (23 वर्ष) पुत्र एकलाख, निवासी ग्राम खनकाह थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी किया गया टुल्लू पंप बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने हारीपुर गांव से टुल्लू पंप चोरी करने की बात स्वीकार की। ऑटो के वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने उसे भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

आरोपी के विरुद्ध बिलरियागंज थाने में चोरी एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button