Azamgarh news :चोरी का टुल्लू पम्प, अवैध तमंचा, कारतूस व ऑटो रिक्शा के साथ चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार 

चोरी का टुल्लू पम्प, अवैध तमंचा, कारतूस व ऑटो रिक्शा के साथ चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना बिलरियागंज पर प्राप्त लिखित तहरीर में वादी प्रमोद कुमार राय पुत्र स्व0 पुरूषोत्तम राय निवासी ग्राम हारीपुर थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ द्वारा अवगत कराया गया कि उनके घर के बाहर हैंडपंप के साथ लगा टुल्लू पम्प किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

दिनांक 16.07.2026 को निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलाउद्दीनपट्टी से नसीरपुर मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक कैश आलम पुत्र एकलाख, निवासी ग्राम खानकाह, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा ऑटो रिक्शा से चोरी किया गया एक टुल्लू पम्प बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बरामद टुल्लू पम्प को ग्राम हारीपुर से चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त ऑटो रिक्शा संख्या UP 50 DT 1167 के वैध अभिलेख प्रस्तुत न करने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया। अभियुक्त को मु0अ0सं0 192/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button