Azamgarh news :चेन स्नेचिंग एवं चोरी करने वाले गिरोह का गैंग लीडर गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार
चेन स्नेचिंग एवं चोरी करने वाले गिरोह का गैंग लीडर गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 08/11/2025 को बाजार से घर लौट रही एक महिला के गले से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार हो जाने की घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 583/2025, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त विशाल उर्फ बाबू बीडी एवं पिन्टू हरिजन उर्फ अशोक के नाम प्रकाश में आए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों अभियुक्त एक संगठित गिरोह के रूप में महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरोह की लगातार आपराधिक गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त था। गिरोह की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर ,श्रीमान जिलाधिकारी, आजमगढ़ को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 16.07.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किए जाने के उपरांत थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 381/2026, धारा 2(ख)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ बाबू बीडी पुत्र भरतलाल, निवासी पुराना कांशीराम आवास, ब्लॉक-113, कमरा संख्या-06, चौकी कांशीराम आवास, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी को ठंडी सड़क बंधा रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से समय 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आजमगढ़ एवं वाराणसी जनपदों में चेन स्नेचिंग, चोरी, लूट, अवैध शस्त्र रखने एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 11 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।



