Palamu News: एसआईआर अभियान की समीक्षा के साथ जनहित, भाषा और संस्कृति के संरक्षण का लिया गया संकल्प : के. एन. त्रिपाठी
Palamu News: A resolution was taken to preserve public interest, language and culture along with review of SIR campaign: K. N. Tripathi

पलामू। पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के एआईडी हॉल में एसआईआर अभियान को लेकर सभी बूथ साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. एन. त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर चल रहे एसआईआर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में आम जनता को होने वाली परेशानियों, कार्यों में अनावश्यक विलंब तथा प्रशासनिक कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान स्थानीय भाषा, संस्कृति एवं क्षेत्रीय पहचान के संरक्षण और सम्मान पर भी गंभीर चर्चा हुई। के. एन. त्रिपाठी ने कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति हमारी पहचान, विरासत और स्वाभिमान का आधार हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।
Happy Birthday To The Woman Who Gave Us Characters We’ll Never Forget – Priyanka Chopra Jonas
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, भाषा, संस्कृति और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सदैव मजबूती के साथ खड़ी रही है और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी।
बैठक के उपरांत पांकी विधानसभा के मनातू एवं तरहसी प्रखंड के विभिन्न बूथों का दौरा कर एसआईआर अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई तथा आम मतदाताओं से अपील की गई कि वे सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे।
इस अवसर पर पांकी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्री लाल सूरज, पांकी विधानसभा प्रभारी अमित साहू, जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह चंदेल, परमदेव सिंह, धनंजय पाठक, रंजन दुबे, सूर्यदेव पासवान, जनार्दन दुबे, प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह राजेंद्र ओझा अखिलेश ठाकुर अरविंद सिंह मुखिया प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



