Azamgarh News:धारदार हथियार से हमला, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आजमगढ़: धारदार हथियार से हमला, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रघुनाथपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर यह मुकदमा 19 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि रविवार सुबह करीब 9:45 बजे गांव में विवाद के दौरान आरोप है कि रिटायर्ड शिक्षक राजमणि त्रिपाठी अपने पड़ोसी गांव के रामधनी यादव के साथ अपने दरवाजे की मंडई सही कर रहे थे कि इतने में लाठी डंडा एवं धारदार हथियारों से लैश होकर अमन, अर्पित, मुकेश और निशा ने जान से मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया इस हमले में राजमणि त्रिपाठी एवं उनके भतीजे इंद्रेशमणि को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना पूर्ण रूप से नियोजित थी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।निजामाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर संख्या 184/26 धारा 109(1),115(2),352 एवं 351(3)भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button