Azamgarh news :सदस्य, राज्य महिला आयोग 22 जुलाई को सर्किट हाउस में सुनेंगी महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं

सदस्य, राज्य महिला आयोग 22 जुलाई को सर्किट हाउस में सुनेंगी महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं

जनपद की कोई भी पीड़ित महिला एवं बालिका जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या रख सकती है, यथासंभव समाधान कराया जाएगा—डॉ. प्रियंका मौर्या

आंगनबाड़ी केंद्र एवं महिला जेल का निरीक्षण कर महिलाओं की जमीनी स्थिति की लेंगी जानकारी

23 जुलाई को थाना अतरौलिया के ग्राम भगतपुर में महिला जन चौपाल लगाकर करेंगी सुनवाई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डॉ. प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के उपरांत सदस्य द्वारा अपराह्न 3 बजे आंगनबाड़ी केंद्र तथा शाम 4 बजे महिला जेल का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित व्यवस्थाओं तथा उनकी जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

उक्त महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ की कोई भी महिला अथवा बालिका, जो किसी प्रकार की हिंसा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न अथवा अन्य किसी प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित है या जिसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, वह उपस्थित होकर सदस्य, राज्य महिला आयोग के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है। संबंधित प्रकरणों में यथासंभव समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या के समाधान के लिए महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी बात रखें। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय अथवा वन स्टॉप सेंटर, कलेक्ट्रेट परिसर से संपर्क किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से 23 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे थाना अतरौलिया अंतर्गत ग्राम भगतपुर में महिला जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सदस्य, राज्य महिला आयोग डॉ. प्रियंका मौर्या महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याएं सुनेंगी तथा संबंधित मामलों में यथासंभव समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगी।

जनपद की कोई भी पीड़ित महिला अथवा बालिका निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर सदस्य, राज्य महिला आयोग के समक्ष अपनी समस्या एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button