आजमगढ़:सड़क हादसे में सफाई कर्मी की गई जान

फुलपुर लोनीयाडीह मे सफाई कर्मचारी की सडक दुर्घटना मे मौत

रिपोर्ट:अतीक अहमद
छित्तेपुर

आजमगढ़:फूलपुर ब्लॉक के ग्राम लोनियाडीह में तैनात सफाई कर्मचारी की घर लौटते समय फत्तनपुर बाजार में किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उपस्थित लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां सफाई कर्मचारी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग सात बजे हुई । रज्जाकपुर गांव निवासी रामनाथ (52) पुत्र सुंदर राम की तैनाती विकासखंड फूलपुर के लोनियाडीह गांव में थी। शुक्रवार को रामनाथ बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। बाइक गांव का ही मधुबन चला रहा था। फत्तनपुर गांव के पास पहुंचने पर उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े रामनाथ को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button