Azamgarh News:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन*
मित्तुपुर आजमगढ़
*नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन*
नीट परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेश जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव व सूरज विश्वकर्मा (ओबीसी ) ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय आजमगढ़ पहुंचकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी छात्र-युवाओं के साथ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। रामप्यारी यादव प्रदेश सचिव (ओबीसी )मोहम्मद जतिन अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जापुर प्रवीण गिरी, वंश बहादुर यादव,रामानंद सागर ,राकेश गुप्ता सभी कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे
कांग्रेश जिला अध्यक्ष (ओबीसी) ओमप्रकाश यादव ने कहा कि 1-किसानों के बकाया गन्ना मूल्य क्यूं भुगतान
2-नीट आत्महत्या मामले में एक करोड़ का कंपनसेशन
3-छात्रों पर फर्जी मुकदमे वापस ले
4-देवरांचल में अवारा पशुओं से परेशान किसानों को निजात दिलाने हेतु



