Azamgarh news:मेहनाजपुर बरवा मे पीडीए पंचायत में अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

Azamgarh news: Resolution to make Akhilesh Yadav the CM in PDA Panchayat in Mehnajpur Barwa

मेहनगर आजमगढ़ /अमित सिंह

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर विधानसभा के मेहनाजपुर बरवा में भावी ग्राम प्रधान प्रत्यासी जनार्दन यादव द्वारा ग्राम सभा के पंचायत भवन पर पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया | पंचायत में नरेंद्र पासवान पहलवान भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा मेंहनगर, अभिमन्यु यादव भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी पल्हना, रोशन सिंह भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी तरवा, संतोष यादव जिला उपाध्यक्ष यूजन सभा आजमगढ़ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद है | पीडीए के इस पंचायत में जनार्दन यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के हर कदम पर जागरूकता के साथ सभी आए हुए अतिथि का माल्यार्पण पर कर स्वागत किया गया | इस पीडीए पंचायत में भावी विधायक प्रत्याशी नरेंद्र पासवान पहलवान ने लोगों को पीडीए की विस्तृत जानकारी दिए | साथ ही पीडीए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने का संकल्प लिया गया| मेहनाजपुर के बरवा पंचायत भवन पर पीडीए पंचायत में किसानों व्यापारियों व छात्रों का भारी भीड़ मौजूद रहा | नरेंद्र पासवान पहलवान द्वारा कि सरकार के तरफ से चलाये जा रहे स्वास्थ्य सेवा एवं एम्बुलेंस सेवा का भी उल्लेख किया गया | उनके द्वारा जंतर मंतर पर हुए व्यवहारों पर व पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त किया गया | जिसके कारण युवाओं की निराशा बढ़ रही है | वही पंचायत में मौजूद भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अभिमन्यु यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब किसान और नौजवानों की आवाज है | इस पंचायत का मुख्य उद्देश्य जनता को जागरूक करना है | वर्तमान सरकार की कथित झूठ को उजागर करना व समाज की सभी वर्गों को उनका अधिकार दिलाना ही पीडीए का मुख्य उद्देश्य है | ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अभिमन्यु यादव ने उपस्थित लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए सरकार बनाने की अपील की | वहीं मौजूद भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी तरवा रोशन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है, साथ ही शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट कर दिया है | यह सरकार छात्रों और युवाओं के साथ भी खिलवाड़ कर रही है | उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब किसान और नौजवानों की आवाज है | उन्होंने मौजूद सभी लोगों से जनता के बीच रहने और पार्टी के नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया | आजमगढ़ के मेहनगर विधानसभा स्थित मेहनाजपुर बरवा ग्राम सभा के समाजसेवी और भावी प्रधान प्रत्यासी जनार्दन यादव द्वारा रखे गए पीडीए पंचायत में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का विशेष गमछा जिसे पार्टी के लिए आशीर्वाद और राजनीतिक सफलता का प्रतीक माना जाता है | इस पंचायत भवन पर मौजूद कार्यक्रम में आए हुए सभी समर्थकों को व्यापारियों, छात्रों में किसानो को आशीर्वाद और राजनीतिक सफलता के प्रतीक स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के गमछा को सभी लोगों में वितरण किया गया | इस पीडीए पंचायत मे नरेन्द्र पासवान पहलवान विधानसभा मेहनगर भावी विधयाक प्रत्यासी मेहनगर, संतोष यादव जिला उपाध्यक्ष यूजन सभा, रामशरन यादव चकवारा प्रधान, अभिमन्यु यादव भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी पल्हना,रोशन सिंह भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी तरवां, जनार्दन यादव भावी प्रधान प्रत्यासी बरवा चकिया कसरावल,सुभम यादव, शशि यादव, सूरज यादव, प्रिंस यादव, आशीष यादव, संदीप यादव, विशाल यादव, शुभम यादव, राजेश यादव, अनीश यादव, अंगद यादव,कमलेश यादव, डॉ हरीशचंद यादव सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button