Azamgarh News:समरसता अभियान के तहत निकली कलश बंधन यात्रा, भाजपा नेताओं ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

समरसता अभियान के तहत निकली कलश बंधन यात्रा, भाजपा नेताओं ने सामाजिक एकता का दिया संदेश

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के समरसता अभियान के तहत मंगलवार को बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में भव्य कलश बंधन यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव और सत्येंद्र राय ने किया।

कलश बंधन यात्रा मैगापुर-जमुंवा हरिराम से प्रारंभ होकर अंबेडकर प्रतिमा बनकट, अंबेडकर प्रतिमा गुलऊर और अंबेडकर प्रतिमा लंगरपुर पहुंची। इसके बाद संत रविदास मंदिर हरिपुर में पूजा-अर्चना कर समाज में समरसता, सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। यात्रा का समापन बिलरियागंज शिव मंदिर पर हुआ, जहां मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने विधिवत पूजन के उपरांत कलश मंडल अध्यक्ष भीमबर को सौंपा। इसके बाद उनके नेतृत्व में कलश बंधन यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सरोज रहे। उन्होंने कहा कि समरसता अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार (सभासद बगवार), जोगिंदर राय, संतोष पासवान,हरिनाथ राजभर, सूर्य प्रकाश मिश्रा, आशुतोष सिंह, रविंद्र राय, संतलाल, प्रमोद कुमार, संदीप, अरविंद, डब्लू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button