आजमगढ़:घर से बाजार जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया

रिपोर्ट:राहुल पांडे

आजमगढ़:मेहनगर थाना के क्षेत्र के सरदारगंज के नहर के समीप बदमाशों ने दौलतपुर गांव के योगेश राम पुत्र सग्गू राम उम्र 40 वर्ष को मारी गोली मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला कि योगेश राम अपने घर से बाइक लेकर सरदारगंज नहर की तरफ जा रहा था। वही पीछे से अज्ञात बदमासो ने गोली चलाई गोली योगेश के कंधे में लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया और मौके से बदमास फरार हो गए वही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय सिंह उपनिरीक्षक राम गोपाल त्यागी मय हमराह के साथ मौके पर पंहुच कर घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। और छान बिन में जुट गए वही डॉक्टर ने घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया इस बाबत थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह से पुछे जाने पर उन्होंने बताया की पड़ोस के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। पीड़ित ने उन्हीं लोगों के ऊपर आरोप लगाया है। दो लोगो के ऊपर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है विवेचना चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button