गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने नई ब्रांड फिल्म लॉन्च की: ‘एट गोदरेज इंडस्ट्रीज, वी क्राफ्ट’
यह फिल्म समूह के विभिन्न व्यवसायों को जोड़ने वाले साझा उद्देश्य, लोगों और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है

Below is the link to the film and BTS.
Brand Film – https://youtu.be/Ljbco4o7ofQ
BTS – https://youtu.be/lNhZEf_vYg0
मुंबई, अगस्त 6 2026: गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने आज अपनी नई कॉर्पोरेट ब्रांड फिल्म लॉन्च की। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए समूह के नए उद्देश्य और नई ब्रांड पहचान की पहली बड़ी सिनेमाई प्रस्तुति है। ‘एट गोदरेज इंडस्ट्रीज, वी क्राफ्ट’ शीर्षक वाली इस फिल्म का निर्माण टाइगर टेली की ज़ोया अख्तर ने किया है और इसका निर्देशन लाउडमाउथ फिल्म के आकाश भाटिया ने किया है। यह फिल्म ग्रुप के उद्देश्य ‘1897 से कल का निर्माण’ (Crafting Tomorrow Since 1897) को उसके लोगों, व्यवसायों और विचारों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।इस फिल्म की शूटिंग ग्रुप के कार्यालयों, खेतों, फैक्ट्रियों और निर्माण स्थलों पर की गई है। इसमें ग्रुप के विभिन्न व्यवसायों के पीछे काम करने वाले लोगों, प्रक्रियाओं और विचारों को दिखाया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का तरीका भले ही अलग हो, लेकिन सभी एक साझा उद्देश्य और महत्वाकांक्षा से जुड़े हुए हैं। यह फिल्म ग्रुप के सभी व्यवसायों के अलग-अलग उद्देश्यों को एक ही कहानी में पिरोती है, जिसमें उपभोक्ता उत्पादों के माध्यम से अच्छाई, कृषि के जरिए समृद्धि, रियल एस्टेट के माध्यम से खुशियां, वित्तीय सेवाओं से आर्थिक उन्नति, रसायन व्यवसाय के जरिए नवाचार और नए उद्यमों के माध्यम से प्रेरणा देने की सोच को दर्शाया गया है।फिल्म केवल उत्पाद बनाने की प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘क्राफ्टिंग’ को एक ऐसी सोच के रूप में प्रस्तुत करती है, जो देखभाल, कल्पनाशीलता और जिम्मेदारी पर आधारित है। यह दिखाती है कि गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में हर दिन होने वाला काम इस विश्वास को मजबूत करता है कि तरक्की उन लोगों के प्रयासों से होती है, जो कुछ नया बनाने, बेहतर करने और लंबे समय तक टिकने वाली चीजों का निर्माण करने का संकल्प रखते हैं। फिल्म इस भावना को ग्रुप के फाउंडर अर्देशिर गोदरेज की विरासत से जोड़ती है, जिनके जीवन और कार्यों ने यह साबित किया कि नवाचार, ईमानदारी और ऊंची सोच साथ मिलकर ही सबसे अधिक प्रभावशाली बनते हैं।फिल्म के लॉन्च पर गोदरेज इंडस्ट्रीज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रांड ऑफिसर तान्या दुबाश ने कहा, “इस साल की शुरुआत में, हमने अपना उद्देश्य, ‘1897 से कल को बनाना’ पेश किया था, जो एक सदी से भी ज़्यादा समय से हमारे बिज़नेस को जोड़ने वाली चीज़ों को दिखाता है। यह फिल्म हमारे लोगों, विचारों और महत्वाकांक्षाओं के माध्यम से उस उद्देश्य को जीवंत रूप में सामने लाती है जो हर दिन हमारे ग्रुप को बनाते हैं। एक ऐसे ग्रुप के रूप में, जिसने सौ वर्षों से अधिक समय तक लगातार विकास किया है, हमारा मानना है कि मूल्य और प्रदर्शन, नवाचार और जिम्मेदारी—इन सभी को साथ लेकर ही हम अगले सौ वर्षों तक भी प्रासंगिक बने रह सकते हैं।”टाइगर टेली की प्रोड्यूसर ज़ोया अख्तर ने कहा, “मेरे लिए गोदरेज एक विरासत है। भारत में पले-बढ़े किसी भी व्यक्ति का जीवन गोदरेज से किसी न किसी रूप में जुड़ा रहा है। जब मैंने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तब मुझे गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के अलग-अलग व्यवसायों, उनके व्यापक दायरे और बड़े पैमाने का वास्तविक एहसास हुआ। यह फिल्म मेरे लिए उस दुनिया और उसे जोड़ने वाली साझा भावना को जानने का एक माध्यम बन गई।



