आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Azamgarh: Death of a woman under suspicious circumstances

नरसिंह पवई (आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गईं और शव का दुर्वासा धाम के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
Azamgarh News:गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
Azamgarh News:पवई-मित्तूपुर मार्ग दे रहा हादसों को दावत, सड़क की पटरियां धंसीं
Azamgarh News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना रौनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार*
निजामपुर निवासिनी मृतका अंचला ने सन 2024 में अपने पड़ोसी युवक जितेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था।विवाह के बाद से ही जितेंद्र अचला को पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में किराए पर रहता था।शुक्रवार देर शाम अचला की तबीयत अचानक खराब हो गई तो उसे उसका पति जितेंद्र आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पर ले गया जहां उसकी मौत हो गई।उसके बाद उसका पति शव को लेकर घर आया और शनिवार को दुर्वासा धाम के घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।जैसे ही इसकी सूचना मृतका के मायके वालो को हुई तो उसके दादा मोतीलाल ने पुलिस को इसकी सूचना दिया और कहा कि मेरी पौत्री को मार कर फिर उसे जला दिया गया है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।उन्होंने घटना की सत्यता जानने के लिए मृतका के इलाज संबंधी कागजात को कब्जे में ले लिया।मृतका के आठ माह का एक पुत्र है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया घटना में हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले है।फिर भी पुलिस इससे संबंधित सभी पहलुओं पर जांच कर रहीं।जांचोपरांत जो भी तथ्य सामने आयेगे उस हिसाब से पुलिस कार्यवाही करेगी।



