आजमगढ़:नहर कटने से पचास बीघा धान की फसल पानी में डूबी
Azamgarh: Fifty bigha paddy crop submerged in water due to canal cutting

नरसिंह पवई
आजमगढ़:विकास खण्ड पवई के भुखली गांव के पास नहर कटने से पचास बीघा धान की फसल पानी में डूबा।शारदा सहायक खंड 32 की नहर की नहर जो भुखली गांव से होकर गुजरती है।दो दिन पहले भुखली गांव के पास नहर की पटरी कट जाने के कारण सधनपुर और बस्ती चक गुलरा गांव के दर्जनों किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है।फसल पानी में डूब जाने से किसानों के सामने फ़सल ख़राब होने को लेकर बहुत चिंतित हैं। किसान नहर विभाग के जेई से सम्पर्क कर नहर को बंद कराकर नहर की पटरी को बांध दिए है गांव के विनोद। नितीश। राजेश।राजेश। रामसहाय। रमाशंकर। कैलाशी देवी। मालती देवी। सुशीला। राधेश्याम। राजाराम। बाबूराम। सीता राम। मिठाई आदि एक दर्जन किसानों के लगभग पचास बीघे से ज्यादा धान की फसल पानी में डूब गई है जेई नहर विभाग फूलपुर क्षेत्र राजू राजभर का कहना है कि किसान खेत की सिंचाई के लिए नहर की पटरी काट देते हैं उनको ठीक से बांधते नहीं है जिससे नहर में पानी आने पर पानी के दबाव के कारण पटरी टूट गई



