आजमगढ़:नहर मे जून व जुलाई माह मे पानी न आने से किसान परेशान
Azamgarh: Farmers are worried due to non-availability of water in the canal in June and July
लालगंज (आजमगढ़ ) शारदा सहायक खंड 23 लालगज, बरदह- देवगांव मेहनाजपुर व टीकरगढ रजवाहा जो फैजुल्लाहपुर से उपेंन्दा , कहला , चौकी , रणमो , कोटा , नरसिंहपुर , चौकी , लोधापुर , मडैया, लहुवा खुर्द , धरहरा , पकड़ी होते हुए टेल तक जाती है। नहर मे जून व जुलाई माह मे पानी न आने से किसान परेशान। किसान सत्येन्द्र राय उर्फ डबडब , दीपक राय , सुवाष यादव, पप्पू सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह , राजेश सिंह , महेंद्र सिंह , ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य किसानो ने बताया 04 अगस्त को तहसील दिवस आवेदन पड़ा तो उपजिलाधिकारी लालगंज से जेई नगर ने बताया कि 15 जुलाई तक नहर मे पानी आ जायेगा । अगस्त माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया । शारदा सहायक खण्ड , टिकरगढ रजवाहा मे पानी न आने से धान की खेती करने वाले किसान परेशान है। धान की नर्सरी ट्यूवेल , डीजल इन्जन चला कर किसी तरह बचा कर धान की रोपाई मे जुट गये है । लेकिन नहर मे पानी न आने से किसानो के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा है। जेई शारदा सहायक खंड 23 सूरज कुमार ने बताया कि तीन दिन पानी चला था । कुछ ही दूरी पानी पहुंचा था कि नहर बन्द हो गयी । उपर से पर्याप्त मात्रा मे पानी न मिलने से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। एक्शियन वीरेन्द्र सिंह का मोबाइल फोन नहीं उठ सका ।


