Azamgarh News:साइबर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन, ईयरबड व ₹4,020 नगद बरामद*

*थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
साइबर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन, ईयरबड व ₹4,020 नगद बरामद*
₹6.75 लाख की साइबर ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार*
*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 01 ईयरबड व ₹4,020 नगद बरामद*
*🔹 चोरी किए गए मोबाइल की सिम से लिंक बैंक खातों का यूपीआई बनाकर ज्वेलरी शॉप, मॉल व अन्य दुकानों पर करता था ठगी*
*पूर्व की घटना-*
वादी श्री सुफियान अंसारी पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पलिया, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा मोबाइल फोन गुम होने तथा दिनांक 10.11.2025 से 30.12.2025 के मध्य उनके खाते से कुल ₹6,75,476/- की धोखाधड़ी कर निकासी किए जाने के संबंध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 18/26 धारा 318(4) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
*डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मो0 अफराज अहमद पुत्र मो0 मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम पहाड़पुर, पोस्ट देवेनचक, थाना मेहरमा, जनपद गोड्डा, झारखण्ड, का विवेचना के दौरान अभियुक्त उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया। तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर अभियुक्त को समय लगभग 10:20 बजे, थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।
*बरामदगी-*
अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 01 अदद JBL WAVE BEAM 2 ईयरबड तथा ₹4,020/- नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइल में लगी सिम से लिंक बैंक खातों का यूपीआई बनाकर ज्वेलरी शॉप, मॉल एवं अन्य दुकानों पर खरीदारी तथा लेन-देन करते थे। इसके बाद दुकानदारों के माध्यम से रकम को नगद प्राप्त कर आपस में बांट लेते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मो0 अफराज अहमद पुत्र मो0 मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम पहाड़पुर, पोस्ट देवेनचक, थाना मेहरमा, जनपद गोड्डा, झारखण्ड। उम्र करीब 21 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 18/26 धारा 318(4), 317(2) बीएनएस व 66C/66D आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्र0नि0 राजकुमार सिंह, उ0नि0 रजत सिंह, का0 एजाज खान, का0 सभाजीत मौर्य, का0 संजय कुमार, का0 महिपाल यादव, थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ एवं का0 आलोक सिंह, सर्विलांस सेल आजमगढ़।



