Azamgarh news;पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश सचिव बने संदीप सिंह यादव

Azamgarh news; Sandeep Singh Yadav became the state secretary of former secondary instructor welfare committee.

आजमगढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंदरा, विकासखंड अहरौला में कार्यरत अनुदेशक संदीप सिंह यादव को पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आजमगढ़ जनपद समेत पूरे प्रदेश के अनुदेशकों में खुशी की लहर है।संदीप सिंह यादव के प्रदेश सचिव बनने पर अनुदेशकों ने इसे आजमगढ़ जनपद के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल द्वारा आजमगढ़ जनपद को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मान प्रदान किया गया है। इससे जनपद के अनुदेशकों में उत्साह बढ़ने के साथ ही संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई देते हुए मनीष गुप्ता, अरुण सिंह, रामानंद यादव, प्रह्लाद यादव, पंकज सिंह, ओंकार गौतम, दीपू ओझा, नितिन यादव, संतोष श्रीवास्तव, शादाब अली, नीतू, किरण यादव, प्रीति राय, अंजू सहित जनपद के समस्त अनुदेशकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।अनुदेशकों ने विश्वास जताया कि संदीप सिंह यादव अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा अनुदेशकों के हितों एवं अधिकारों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।समस्त अनुदेशक समाज ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button