Azamgarh News:छात्र-छात्राओं को शासकीय योजनाओं, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*छात्र-छात्राओं को शासकीय योजनाओं, बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*

 

आजमगढ़, 20 अगस्त 2026/

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) की टीम द्वारा नवीन सरस्वती इंटर कॉलेज, बाज बहादुर, आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों, बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट आशीष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की कठिनाई, हिंसा, शोषण अथवा असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहने तथा समय से उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण तथा उपलब्ध सरकारी सहायता तंत्र के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि जागरूकता ही सुरक्षित, संवेदनशील एवं सशक्त समाज की मजबूत आधारशिला है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों तक शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button