आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*थाना- कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत कुर्की/उद्घोषणा संबंधी नोटिस की कार्रवाई*

दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 2(बी)1/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त *1. प्रमोद कुमार पुत्र जयकरन उर्फ सहदेव, निवासी पुसड़ा आईमा (चकतगे), थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष एवं 2. मोनू चौहान पुत्र हीरालाल चौहान, मूल निवासी ग्राम मेहमौनी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, हालपता पुसड़ा आईमा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष* के विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 बीएनएसएस के प्रासेस का नियमानुसार तामीला कराया गया।

उ0नि0 शिवम त्रिवेदी मय हमराह हे0का0 राजकुमार यादव एवं का0 त्रिवेणी शाह द्वारा दोनों अभियुक्तों के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर साक्षीगण की उपस्थिति में नोटिस चस्पा किया गया तथा मोहल्ले में मुनादी करायी गयी। साथ ही धारा 84 बीएनएसएस के प्रासेस की प्रति आसपास के सार्वजनिक एवं दर्शनीय स्थानों पर नियमानुसार चस्पा की गयी।

*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 शिवम त्रिवेदी मय हमराह हे0का0 राजकुमार यादव एवं का0 त्रिवेणी शाह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button