Azamgarh News:गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*थाना- अतरौलिया, जनपद- आजमगढ़*

*गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*➡️ संगठित गिरोह बनाकर हत्या/हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले गैंग के सदस्य संजीव पाण्डेय उर्फ संजू को अतरौलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*➡️ अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में हत्या/हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा पंजीकृत; गैंगलीडर सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कार्रवाई जारी।*

दिनांक 19.08.2026 को थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे की लिखित तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 325/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 बनाम अभियुक्तगण 1. अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह एवं 2. संजीव पाण्डेय उर्फ संजू पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण द्वारा संगठित आपराधिक गिरोह बनाकर हत्या/हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह गैंग का गैंगलीडर है।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.08.2026 को थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संजीव पाण्डेय उर्फ संजू पुत्र रामसागर पाण्डेय, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 27 वर्ष को दुल्हूपुर पेट्रोल टंकी के पास से समय करीब 22:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 325/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास-*

मु0अ0सं0 163/2025 धारा 105/109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे, उ0नि0 विश्राम गुप्ता, का0 रोहित विश्वकर्मा एवं का0 गोलू कुमार, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button