Azamgarh news;बाजारों में पैदल गश्त कर पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Azamgarh news: Police inspected security arrangements by patrolling the markets on foot.

गंभीरपुर/आजमगढ़। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की शाम गंभीरपुर, मोहम्मदपुर, बिंद्रा बाजार और गोसाईं की बाजार कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और हाईवे किनारे के क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखी।गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने लोगों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों और बाजारों में भीड़भाड़ के दौरान नियमित गश्त जारी रहेगी।इस दौरान गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, सूरज चौधरी, रामविलास समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button