Azamgarh news;अमौड़ा पेट्रोल पंप के पास सफारी की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर घायल
Azamgarh news: 14-year-old boy injured after being hit by a Safari near Amouda petrol pump
रानी की सराय/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमौड़ा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान अमोड़ा गांव निवासी दर्शन कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दर्शन कुमार साइकिल से कोटिला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही सफारी गाड़ी ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सफारी गाड़ी डिवाइडर की दूसरी तरफ चली गई, जबकि साइकिल सवार किशोर घायल हो गया।हादसे के बाद घायल दर्शन कुमार को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है



