आजमगढ़;मुड़हर-लालगंज मार्ग पर सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की मौत

Azamgarh: Assistant teacher dies in a road accident on Mudhar-Lalganj road

बरदह/आजमगढ़। मुड़हर-लालगंज मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के शंकरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में सहायक अध्यापक चंदन कुमार (46) पुत्र संतलाल, निवासी मुड़हर थाना गंभीरपुर की इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार चंदन कुमार विकासखंड ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय भैसकुर में वर्ष 2013 से सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। रोज की तरह शुक्रवार को वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। मुड़हर-लालगंज मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के पास अचानक सड़क पर बकरी आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षकों ने उन्हें तत्काल मानव रचना अस्पताल, बिजौली पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पत्नी अंजू गौतम लालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदन कुमार के एक पुत्र ज्योतिष प्रसाद (15) और तीन वर्षीय पुत्री अनु श्री गौतम हैं।सहायक अध्यापक की मौत की खबर से शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी अंजू गौतम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button