Azamgarh News:बिजली-पानी संकट को लेकर सपा विधायक बेचई सरोज ने एसडीएम और एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन*
*बिजली-पानी संकट को लेकर सपा विधायक बेचई सरोज ने एसडीएम और एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन*
*लालगंज, आजमगढ़।* लालगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक बेचई सरोज ने रविवार को लालगंज उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा एवं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बिजली व पानी की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से विधायक ने बताया कि क्षेत्र में रात के समय 8 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चंद्रभानपुर गांव में केबिल जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग ने अभी तक केबिल नहीं बदला है।
इसके अलावा विधायक ने रजवाहा नहर में पानी न आने का मुद्दा भी उठाया, जिससे किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर है।
सपा विधायक बेचई सरोज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व नहर के पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वह जिलाधिकारी आजमगढ़ से मिलकर शिकायत करेंगे।



