Azamgarh News:बरावफात, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक*
*बरावफात, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक*
मित्तुपुर//आजमगढ़, बरावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पवई थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने से बचने की भी अपील की गई। धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इस मौके पर रामचंद्र यादव, सुजीत यादव, अशोक यादव, राममनी यादव, मनोज पाण्डेय, डॉ अरविन्द सिंह, वीरेंद्र यादव, अजय,के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु, व्यापारी और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।



