Azamgarh News:27 अगस्त को बाबू सालार में लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

27 अगस्त को बाबू सालार में लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान की अपील

आजमगढ़,ऑल इंडिया रूरल एजुकेशनल फेडरेशन (AIREF TRUST) की ओर से ‘जीवन रक्षक मुहिम’ के तहत 27 अगस्त 2026, गुरुवार को बाबू सालार, महाराजगंज में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, युवाओं को मानव सेवा के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में सामाजिक सहभागिता बढ़ाना है। शिविर में जनपद के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का प्रस्ताव है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सकों की भी उपस्थिति रहेगी।

AIREF TRUST के अध्यक्ष प्रेमाशीष भारद्वाज ने स्वस्थ नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का मानवीय प्रयास है। संस्था ने इच्छुक रक्तदाताओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button