Azamgarh News:एसडीएम नेहा मिश्रा ने चीनी व्यापारियों के स्टॉक का किया सत्यापन, मिर्जा आदमपुर में छापा

एसडीएम नेहा मिश्रा ने चीनी व्यापारियों के स्टॉक का किया सत्यापन, मिर्जा आदमपुर में छापा

आजमगढ़ उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर में चीनी व्यापारियों के स्टॉक का सत्यापन अभियान चलाया।

इस दौरान मैसर्स लाला विनय गुप्ता इंटरप्राइजेज पर पहुंचकर एसडीएम ने चीनी के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, बिल-बाउचर व गोदाम की जांच की। उन्होंने व्यापारी द्वारा रखे गए स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया।

 

एसडीएम ने बताया कि चीनी की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए यह जांच की जा रही है। त्योहारों के सीजन में चीनी की कीमतों पर नियंत्रण रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने व्यापारियों को निर्देश दिया कि स्टॉक का सही विवरण प्रतिदिन अपडेट रखें और निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करें। अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान राजस्व व पूर्ति विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button