आजमगढ़:पवई थाने जाने वाले रास्ते पर जलभराव, पीड़ितों को हो रही परेशानी
Azamgarh: Waterlogging on the road leading to Paway police station, causing problems for the victims

आजमगढ़। पवई क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई बारिश के बाद थाना पवई जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव की स्थिति बन गई। हल्की बारिश में ही रास्ते पर पानी भर जाने के कारण थाने आने वाले पीड़ितों और फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,जलभराव इतना अधिक है कि पैदल, साइकिल या वाहन से इस रास्ते से होकर थाना पहुंचना मुश्किल हो गया है। थाना स्टाफ और विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को करीब 500 मीटर दूर से घूमकर थाने तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है और उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है,वहीं, थाना गेट के अंदर भी बारिश का पानी जमा होने से स्थिति खराब है। जलभराव के कारण थाना परिसर में रहने वाले स्टाफ के छोटे बच्चे पानी में खेलते और मौज-मस्ती करते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और थाना जाने वाले मार्ग को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि फरियादियों और पुलिसकर्मियों को आवागमन में परेशानी न हो।



