माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा यह मंदिर यह मंदिर मात्रा नहीं यह देवस्थान है
रिपोर्ट:प्रशांत शुक्ला अयोध्या
अयोध्या:माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा यह मंदिर यह मंदिर मात्रा नहीं यह देवस्थान है
ये मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है।
ये भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है।
ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है।
राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं।
राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं।
राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं।
राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं।
राम प्रवाह हैं, राम प्रभाव हैं।
राम नेति भी हैं। राम नीति भी हैं।
राम नित्यता भी हैं। राम निरंतरता भी हैं।
राम विभु हैं, विशद हैं।
राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं।