Azamgarh News:कृषि महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कृषि महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
रानी की सराय। राज्यपाल सचिवालय के आदेश के क्रम में ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, कोटवा, आजमगढ़ में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रो. उत्कर्ष त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के तहत अलग-अलग दिनों में भाषण प्रतियोगिता, संगीत प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।



