Azamgarh News:किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सह अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सह अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 01.07.2026 को वादिनी मुकदमा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घरेलू सामान लेने दुकान जाने के बाद वापस न आने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-287/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 87/65(1)/61(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी/घटना का अनावरण-*
दिनांक 25.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 जाफर खांन मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित सह अभियुक्त जिया यादव पुत्र स्व0 रामाश्रय यादव, निवासी बीबीपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को लाटघाट-रौनापार रोड नहर पुलिया के पास से समय करीब 09:00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-287/2026 धारा 137(2)/87/65(1)/61(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-287/2026 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 जाफर खांन, रि0का0 विशाल श्रीवास्तव, रि0का0 अनूप सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।



