आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत , 7 महिलाएं हायर सेंटर के लिए रेफर 

One woman died after being struck by lightning, 7 women referred to higher centre.

ठेकमा/आजमगढ़;आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के लसडा कला गांव में बृहस्पतिवार 8 महिलाएं गांव में ही धान के खेत में मजदूरी करने गई थी कोदोपहर करीब 1:00 अचानक आई तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 महिलाएं घायल हो गई जिसमें अनीता पत्नी संतोष रेनू पत्नी राजकुमार नीतू पत्नी हरिकांत राधिका पत्नी सहजू सतना पुत्री राम भवन तारा पत्नी जगदीश सरिता पुत्री जगदीश गीता पत्नी फूलचंद बुरी तरह से घायल हो गई आनन-फानन में गांव के लोग निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुजानेवादा न मार्टिनगंज पर ले आया गया जहां पर डॉक्टर ने नीतू पत्नी हरिकांत 42 वर्ष को मृत घोषित कर दिया बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू हुआ प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को हायर सेंटर जौनपुर और आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतिका का परिवार मजदूरी करके भारत पोषण करता था

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतक नीतू पत्नी हरिकांत 42 वर्ष के पति हरिकांत घर पर ही मजदूरी करते हैं उनकी पत्नी भी मजदूरी करके चार बच्चों का पालन पोषण करते थे जिसमें तीन लड़के हैं और एक लड़की ब्यूटी 12 साल की है जो कक्षा 5 की छात्रा है सभी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था मौके पर उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज बलराम गुप्ता ने पहुंच करके सरकारी मदद के आश्वासन दिया और घायलों को भी मुआवजे का भी आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button