Azamgarh News:अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक–30.08.2026*
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना निजामाबाद पुलिस ने .315 बोर का तमंचा, जिन्दा कारतूस व ₹100 किए बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 30.08.2026 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ गोझवां के पास मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बरखू कुमार पुत्र स्व0 रघुवीर राम, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं ₹100 नगद बरामद हुआ।
अभियुक्त को समय करीब 02:12 बजे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 218/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
बरखू कुमार पुत्र स्व0 रघुवीर राम, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी–*
➡️ एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
➡️ एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
➡️ ₹100 नगद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, थाना निजामाबाद
2. रि0का0 मनीष कुशवाहा, थाना निजामाबाद
3. रि0का0 नीरज कुमार, थाना निजामाबाद



