Azamgarh News:कंधरापुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
कंधरापुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत कंधरापुर बाजार में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भंवरनाथ से कप्तानगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पैदल बाजार जा रहे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गोधपुर गांव निवासी जयराम विश्वकर्मा (50) पुत्र लल्लू विश्वकर्मा किसी काम से पैदल कंधरापुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भंवरनाथ की तरफ से कप्तानगंज की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे कुचल जाने से जयराम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। जयराम विश्वकर्मा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



