डायमंड’ एआई सिस्टम से मजबूत होगी भारत की सुरक्षा

भारत में तैयार होगी हाईटेक ‘डायमंड’ निगरानी प्रणाली

मुंबई : भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र को नई तकनीकी मजबूती देने की दिशा में आरआरपी डिफेन्स लिमिटेड और वैश्विक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ऑब्जर्वेशन सिस्टम डेवलपर ईएससी बाज ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत ईएससी बाज की उन्नत ‘डायमंड–यूनिक ऑब्जर्वेशन सिस्टम’ को भारतीय बाजार में लाया जाएगा।

 

एआई आधारित यह नेक्स्ट-जेनरेशन सर्विलांस प्रणाली बेहद कम रोशनी और अंधेरे में भी स्पष्ट तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 4240×2832 हाई-रिज़ॉल्यूशन और 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू जैसी क्षमताएं हैं। एआई-पावर्ड डिटेक्शन के जरिए संभावित खतरे और घुसपैठ की पहचान में मदद मिलेगी। इसे सीमावर्ती क्षेत्रों, सैन्य ठिकानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और निगरानी टावरों पर तैनात किया जा सकता है।आरआरपी डिफेन्स प्रबंधन ने कहा, “यह केवल हमारे पोर्टफोलियो में एक नया उत्पाद जोड़ने की बात नहीं है। ‘डायमंड’ हमें रक्षा और सुरक्षा के अत्यंत विशिष्ट और उन्नत क्षेत्र में प्रवेश का अवसर देता है। हमारा लक्ष्य भारत में निर्माण करना और इन क्षमताओं को वैश्विक बाजारों तक ले जाना है।”कंपनी के मुताबिक, इस पहल का लक्ष्य केवल भारत में तकनीक उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ‘मेक इन इंडिया, सेल टू द वर्ल्ड’ के तहत स्थानीय निर्माण, भारतीय जरूरतों के अनुरूप विकास और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देना है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच यह साझेदारी भारत की 24×7 निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मा

नी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button