Azamgarh news:गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ, विनोद राय के आवास पर देंगे श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ आएंगे, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर देंगे श्रद्धांजलि

आजमगढ़, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शनिवार, 5 सितंबर को आजमगढ़ जनपद के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गोरखपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 3:40 बजे हेलीकॉप्टर से आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जिबली में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3:45 बजे से 4 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।



